Back to News

छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में अगले 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट , तूफान के साथ वज्रपात की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में अगले 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट , तूफान के साथ वज्रपात की चेतावनी

रायपुर 07 मई 2025 - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में अगले तीन घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, GPM, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं और वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 5 दिनों तक मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और मेघ गर्जन की गतिविधियां बनी रहेंगी. अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है।