Back to News

महिला ने तहसीलदार पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप , पुलिस जांच में जुटी

महिला ने तहसीलदार पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप , पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर 12 जनवरी 2025 - ग्वालियर में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर एक 34 वर्षीय महिला ने पत्नी बनाकर रखने। लगातार शारीरिक संबंध बनाने और एक अन्य युवक से जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। शनिवार को इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। महिला करीब चार घंटे रोती रही, लेकिन कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां नहीं पहुंची। इस दौरान महिला ने एसपी को भी कॉल किया। 

इस मामले में डीएसपी महिला अपराध का कहना है कि सब इंस्पेक्टर को भेजकर महिला के बयान लिए हैं, जबकि पीड़िता का कहना है कि बयान नहीं हुए हैं। पीड़िता ने कहा कि वह शत्रुघन सिंह चौहान की पत्नी है। साल 2010 में उसने मुझसे शादीशुदा होने की बात छुपाकर शादी की। अलग-अलग जगह रखकर संबंध बनाए। उससे साल 2014 में बेटे का भी जन्म हुआ है। तहसीलदार के चार पत्नी हैं।

इस मामले में तहसीलदार का कहना है कि वह महिला को जानते तक नहीं है। महिला का पति कोई अन्य युवक है। महिला मुझसे 10 लाख रुपए मांग रही है। उसने कूटरचना कर दस्तावेज बनाए हैं। इस मामले में डीएसपी महिला अपराध किरण अहिरवार ने बताया कि महिला ने तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें कई लोगों के नाम और उनका जिक्र आया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।