Back to News

पत्नी ने पति पर लगाया रेप का आरोप , थाने में दर्ज कराई FIR , जाने क्या है मामला

पत्नी ने पति पर लगाया रेप का आरोप , थाने में दर्ज कराई FIR , जाने क्या है मामला
वाराणसी 14 सितंबर 2024 - आदमपुर थाना क्षेत्र की युवती ने पति पर रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी पर पहले भी रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद मुकदमे से बरी होने के लिए युवती से शादी की लेकिन ससुराल नहीं ले जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि 2019 आरोपी ने उससे नजदीकी बढ़ाई। 

फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आदमपुर थाने युवती ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। आरोपी ने युवती से शादी कर ली। जिसके बाद युवती ने बयान बदल दिया और वह केस से बरी हो गया। अब उसे ससुराल नहीं ले जा रहा है। 

युवती का आरोप है कि आरोपी उंसके घर आकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता है। ससुराल ले जाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।