Back to News

बहु के साथ ससुर के बने संबंध तो पत्नी लगने लगी बोझ , दोनो ने मिलकर कर दिया कांड

बहु के साथ ससुर के बने संबंध तो पत्नी लगने लगी बोझ , दोनो ने मिलकर कर दिया कांड

कुशीनगर 09 जनवरी 2025 - जटहां बाजार थाना क्षेत्र के अहिरौली टोला सुगौली में पिछले 4 जनवरी को गायब चौकीदार के पत्नी की हत्या का खुलासा कुशीनगर पुलिस ने कर दिया। अवैध संबंध में बाधक बनने पर चौकीदार ने बहू के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने आलाकत्ल के साथ दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

04 जनवरी को जटहां बाजार थाना क्षेत्र के गीता देवी पत्नी घूरहु यादव उम्र 48 वर्ष निवासी अहिरौली टोला सुगौली का शव उसके ही शौचालय की टंकी में मिला था। 

पूछताछ में चौकीदार ने बताया कि उसका अपनी ही पुत्रवधू से अवैध संबंध था। इसका विरोध उसकी पत्नी मृतका गीता देवी द्वारा किया जा रहा था। इस बात को लेकर मृतका के पति और बहु ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को शौचालय की टंकी में छुपा दिया था।