Back to News

पति ने अवैध संबंध से किया मना तो पत्नी ने पति पर लगा दिया रेप का आरोप , मामला पंहुचा थाने

पति ने अवैध संबंध से किया मना तो पत्नी ने पति पर लगा दिया रेप का आरोप , मामला पंहुचा थाने
बरेली 29 नवम्बर 2024 - पीएसी जवान से अवैध संबंध रखने वाली महिला ने अपने पति को रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। पति ने महिला और PAC जवान की शिकायत SSP से की। जिसके किला पुलिस ने उसकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

किला क्षेत्र में एक महिला के पीएसी के जवान से संबंध हो गए तो वह अपने ही पति को झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देने लगी। धमकी से परेशान पति ने गुरुवार को एसएसपी दफ्तर आकर पूरे मामले की शिकायत की थी। इसके बाद किला पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। 

किला थाना क्षेत्र के युवक ने बताया कि उसकी शादी कैंट क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा। बाद में पता चला कि इस उसकी पत्नी के प्रेम संबंध पीएसी में तैनात एक सिपाही से हैं। पति ने अपनी पत्नी को काफी समझाया और कहा कि इन बातों से समाज में मान सम्मान खराब होता है। इसके बावजूद वह नहीं मानी। बेटी पैदा होने के बाद भी पत्नी का व्यवहार नहीं बदला। 

उसकी पत्नी मौका पाते ही सिपाही से फोन पर बात करने के साथ मुलाकात करने जाया करती थी। जब उसने मिलने और फोन पर बात करने का विरोध किया तो उसने उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। जब पीड़ित ने ससुरालियों को इस बात को बताया तो वह भी लड़ने को उतारू हो गए। अब उसे उसकी पत्नी का मौसा भी धमकी दे रहा है।