Back to News

पत्नी से भरा मन तो दो नाबालिग बेटियों से बुझाने लगा हवस की आग , पत्नी पंहुची थाने

पत्नी से भरा मन तो दो नाबालिग बेटियों से बुझाने लगा हवस की आग , पत्नी पंहुची थाने
गाजियाबाद 17 अक्टूबर 2024 - गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पत्नी ने मंगलवार शाम आरोपी को रेप करते रंगे हाथ पकड़ा तो घटना का पता चला। इसके बाद पत्नी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि उनकी पहली शादी बिजनौर में हुई थी। शादी के बाद उन्होंने दो बेटियों को जन्म दिया। मनमुटाव के चलते पहले पति से तलाक हो गया, जिसके बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रहने लगीं। महिला के मुताबिक कुछ समय पहले उसने विवेकानंद नगर निवासी शराफत से निकाह कर लिया।शराफत उन्हें और दोनों बेटियों को लेकर मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में रहने लगा। 

महिला के मुताबिक 15 अक्टूबर को किसी काम से बाहर गई थीं। दोपहर बाद वापस लौटीं तो पति शराफत 14 वर्षीय छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पूछने पर बेटी ने बताया कि शराफत उसके साथ करीब छह महीनों से दुष्कर्म करता आ रहा था। किसी को बताने पर हत्या की धमकी देता था। महिला के मुताबिक छोटी बेटी ने बताया कि पिता बड़ी बहन के साथ भी दुष्कर्म करता था। महिला का कहना है कि आरोपी ने नाबालिग होने के बावजूद बेटी का निकाह करा दिया।

ACP कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मां की भूमिका की जांच की जा रही है।