Back to News

ऑफिस में युवती के साथ रासलीला रचाते DSP साहब का वीडियो वायरल, बंद कमरे में,,

ऑफिस में युवती के साथ रासलीला रचाते DSP साहब का वीडियो वायरल, बंद कमरे में,,

मधुगिरी 03 जनवरी 2025 - कर्नाटक के गृहमंत्री जी.पी. परमेश्वर के गृह जिले तुमकुरु के DSP का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में DSP रामचंद्रप्पा एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। वहीं, महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह शिकायत करने आई थी, लेकिन DSP रामचंद्रप्पा मेरे साथ बंद कमरे में अश्लील हरकत की है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला जमीन विवाद को लेकर DSP रामचंद्रप्पा के कार्यालय में शिकायत करने पहुंची थी। लेकिन यहां DSP रामचंद्रप्पा ने उसे निजी कमरे में बुला लिया और कमरे में आते ही उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने DSP की हरकतों का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वहीं, वीडियो के प्रसारित होने के बाद DSP रामचंद्रप्पा गायब हैं। 

घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए तुमकुरु एसपी अशोक ने ज़ोर देकर कहा, “यह एक गंभीर मामला है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है, और पूरी जांच की जाएगी। हालांकि मेरे पास कुछ प्रारंभिक जानकारी थी, लेकिन उस समय कोई सबूत नहीं था। विभाग महिलाओं के खिलाफ़ किसी भी तरह के उत्पीड़न या हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगा। पुलिस बल में जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”