Back to News

आज का पंचांग , दिनांक 04 मार्च 2025 दिन मंगलवार , आपका दिन मंगलमय हो

आज का पंचांग , दिनांक 04 मार्च 2025 दिन मंगलवार , आपका दिन मंगलमय हो

रायपुर 04 मार्च 2025 - हिन्दू पंचांग के अनुसार 4 मार्च 2025, मंगलवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। यह तिथि 3 मार्च शाम 06:02 से 4 मार्च दोपहर 03:16 तक रहेगी। आज मंगलवार हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। पंचांग के अनुसार सूर्य कुंभ राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय  

सूर्योदय का समय - 4 मार्च सुबह 6:49 बजे। सूर्यास्त का समय - 4 मार्च शाम 6:27 बजे।

चन्द्रोदय का समय -4 मार्च सुबह 9:33 बजे। चन्द्रास्त का समय - 4 मार्च रात्रि 11:14 बजे।

शुभ योग और नक्षत्र

ब्रह्म योग - 3 मार्च सुबह 08:57 से 4 मार्च सुबह 05:24 तक।

इन्द्र योग - 4 मार्च सुबह 05:24 से 5 मार्च सुबह 02:06 तक।

भरणी नक्षत्र - 4 मार्च सुबह 04:29 से 5 मार्च सुबह 02:37 तक।

कृत्तिका नक्षत्र - 5 मार्च सुबह 02:37 से 6 मार्च सुबह 01:08 तक।

शुभ और अशुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:15 से दोपहर 01:01 तक।

अमृत काल - रात्रि 10:10 से रात्रि 11:39 तक।

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:12 से सुबह 06:00 तक।

राहू काल - दोपहर 3:33 से शाम 5:00 तक।