Back to News

आज का राशिफल , दिनांक 29 मार्च 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

आज का राशिफल , दिनांक 29 मार्च 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 29 मार्च 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार 29 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपको पुराने किए गए कार्यों पर सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। दिन की शुरुआत आपकी सुखद समाचार के साथ होगी। प्यार और रोमांस का माहौल बना रहेगा। विवाद से बचें।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 4

वृषभ राशि - आज आपका दिन काफी मनोरंजन भरा बीत सकता है। व्यवसायी वर्गों के लिए भी आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार का साथ दें। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मौज-मस्ती भरा समय बीतेगा। दिन को यादगार बनाने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 7

मिथुन राशि - आज आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति की वजह से आपको तनाव हो सकता है। लेकिन आपको निराश होने के बजाय सफलता पर ध्यान देना है। पसंदीदा गतिविधियों का आनंद लेने के लिए समय निकालें। दिन यादगार बन जाएगा।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 11

कर्क राशि - पुरानी बीमारी से राहत मिलने की वजह से आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। बड़े निवेश करने से बचें। रोमांटिक भरा दिन प्रेमी के साथ बिता सकते हैं। किसी पुरानी घटना को लेकर आपका मन थोड़ा सा बिचलित हो सकता है। सावधानी के साथ निर्णय लेने का दिन है।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 21

सिंह राशि - आज आज अपने आप को खुद से अलग दिखाने के लिए कुछ रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नकारात्मकता से दूर रहने का प्रयास करें। अप्रत्याशित मुनाफे के चक्कर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए इससे बचें।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 11

कन्या राशि - बड़े प्रभावी लोगों के साथ आज आपकी बैठक हो सकती है। किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत की संभावना है। व्यवसाय को लेकर दिन सामान्य रहेगा। भविष्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है। कार्यस्थल में सकारात्मक बदलाव की संभावना है। 

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 6

तुला राशि - निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। लेकिन लापरवाही की वजह से छोटे-मोटे नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशहाली रहेगी। शादी को लेकर आपकी आज चर्चा हो सकती है। अगर वैवाहिक हैं तो प्रेमी के साथ यादगार दिन बन सकता है।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 33

वृश्चिक राशि - आपका स्वास्थ्य आज पहले से अच्छा रहने की उम्मीद है। वित्तीय सौदों से बचें। प्रियजनों के साथ अपने कीमती समय का उपयोग करें। यात्रा सुखद रहेगी। यह यात्रा दोस्तों या परिवारजनों के साथ हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: कत्थई, लकी नंबर: 50

धनु राशि - आज आपको किसी का भय परेशान कर सकता है। दोस्त आपके आज आपसे पैसे उधार मांग सकते हैं। पैसा उधार देने से बचें। रिश्तों को लेकर पुरानी शिकायत सामने आ सकती है। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताएं।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 2

मकर राशि - आज दोस्तों के साथ दिन का आनंद ले पाएंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहने की उम्मीद है। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध काफी मजबूत होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। यात्रा और शैक्षिक अनुभव आपके काम आएंगे।

भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 4

कुंभ राशि - आज आपका ज्यादातर समय दूसरों के साथ बीत सकता है। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। अप्रत्याशित खर्च भी सामने आ सकते हैं। धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। दिन आपके फेवर में रहेगा।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 12

मीन राशि - अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर पैसे खर्च होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी। प्रेमी के साथ दिन रोमांस भरा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 55