Back to News

छत्तीसगढ़ के इस गांव को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा , CM साय ने किया एलान

छत्तीसगढ़ के इस गांव को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा , CM साय ने किया एलान
रायगढ़ 08 सितंबर 2024 - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रायगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। CM साय रायगढ़ में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस थाना परिसर, पूंजीपथरा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया, तो वहीं बंजारी धाम मंच से रायगढ़ के लिए कई बड़े ऐलान किया। 
मुख्यमंत्री ने तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है। वहीं छर्राटांगर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए और पूंजीपथरा थाना में 5 स्टाफ क्वार्टर निर्माण की भी घोषणा की गयी। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि घरघोडा कॉलेज एमए की कक्षाएं प्रारंभ की जायेगी। वहीं छर्राटांगर से पाकादरहा के बीच कुक्कुट नदी में पुलिया निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश कलेक्टर को दिया।