Back to News

मकान मालकिन से किराएदार ने किया रेप , प्रेग्नेंट हुई तो पति के साथ पहुंची थाने

मकान मालकिन से किराएदार ने किया रेप , प्रेग्नेंट हुई तो पति के साथ पहुंची थाने

मुरैना 08 जनवरी 2025 - मकान में किराए से दुकान करने वाले किराएदार ने मकान मालकिन के साथ दुष्कर्म किया। यह बात महिला ने दबाए रखी, लेकिन पांच महीने की गर्भवती होने के बाद उसने पूरी घटना पति को बताई। कैलारस निवासी 30 साल की विवाहिता अपने पति के साथ मंगलवार को कैलारस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

महिला ने बताया कि मामचौन गांव निवासी भगवत उर्फ बिट्टू शर्मा ने एक साल पहले उनकी दुकान में कंप्यूटर की दुकान खोली। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले बिट्टू शर्मा ने उसकी दुकान खाली करके, सामने के मकान में किराए से दुकान ले ली। 7 जुलाई 2024 को बिट्टू ने उसे बातचीत के बहाने दुकान पर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

महिला के अनुसार लोकलाज के डर से वह चुप रही, लेकिन गर्भवती होने पर उसके पति द्वारा बार-बार पूछे जाने पर 23 दिसंबर को उसने अपने पति को पूरी घटना बता दी। इसके बाद मंगलवार को पति-पत्नी थाने पहुंचे। कैलारस पुलिस ने बिट्टू शर्मा पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है।