Back to News

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव , नए चेहरों को मिलेगा मौका , प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने दिया बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव , नए चेहरों को मिलेगा मौका , प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने दिया बड़ा बयान
रायपुर 16 सितंबर 2024 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में ब्‍लॉक से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों में बदलाव होगा। पदों पर लंबे समय से जमे पदाधिकारियों को हटाकर नए को मौका दिया जाएगा। इसके लिए पूरी सूची तैयार कर ली गई है।

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि प्रदेश में जहां-जहां पदाधिकारी पार्टी के कामों में सक्रिय नहीं और लंबे समय से जमे हुए हैं, उन्हें हटाया जाएगा। पार्टी के प्रकोष्ठों में रिक्त स्थानों को भी भरा जाएगा। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और नवनियुक्त प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार और जरिता लैतफलांग रविवार से दो दिनों के प्रदेश दौरे पर हैं। सचिन पायलट दोपहर 2.45 बजे रायपुर एयपोर्ट पहुंचे।

छत्तीसगढ़ पहुंचते ही प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के कामकाज में निष्क्रिय और लंबे समय से जमे पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी के प्रकोष्ठों में खाली पदों को भी भरा जाएगा। सचिन पायलट और नवनियुक्त प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार व जरिता लैतफलांग दो दिनों के प्रदेश दौरे पर हैं।

एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी पायलट ने कहा कि नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों के साथ रायपुर के दक्षिण विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में जीत की रण्नीति तैयार करने वरिष्ठों के साथ चर्चा की जाएगी। पार्टी की आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति बनेगी।