Back to News

पति से झगड़ा कर होटल में रुकी महिला , मालिक ने गैंगरेप कर बनाया VIDEO , फिर किया,,

पति से झगड़ा कर होटल में रुकी महिला , मालिक ने गैंगरेप कर बनाया VIDEO , फिर किया,,
आगरा 19 दिसम्बर 2024 - आगरा के ताजगंज के होटल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। महिला पति से झगड़ा कर एक होटल में रुकी थी। उसके मालिक ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर महिला को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया।

पीड़ित महिला मौका पाकर 9 अक्टूबर को वहां से बचकर निकल आई। उसके बाद टूंडला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शून्य पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला आगरा का था, इसलिए टूंडला पुलिस ने मुकदमा आगरा ट्रांसफर कर दिया है।

टूंडला की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसका एक दिन पति से झगड़ा हो गया था। वह उसके बाद आगरा चली आई, जहां ताजगंज में एक बिना नाम वाले होटल में कमरा लेकर रुक गई। वहां के मालिक अनिल यादव, उसका साझीदार रूस्तम यादव और रमेश ने कोल्ड्रिंग पीने को दी, जिसमें नशीला पदार्थ था। उसको पीने के बाद में बेहोश हो गई।

मेरी बेहोशी का फायदा उठाकर तीनों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया, जिसका वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने मुझे वह वीडियो दिखाकर धमकी दी कि हमारा कहना नहीं माना, तो इसको इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। मुझे होटल में बंधक बनाकर रखा, जिसमें जबरदस्ती मुझसे देह व्यापार कराया गया। इस दौरान वहां ग्राहक बनकर आनंद पोरवाल और वैभव पोरवाल आए। 

उन्होंने मेरे साथ गलत काम किया। मैंने मना किया, लेकिन उन दोनों ने जबरन मेरे साथ संबंध बनाए। होटल संचालक ने तीन महीने तक अपने घर पर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान वह मेरे साथ जबरदस्ती करता रहा।