Back to News

पत्नी अपने पति को बनाना चाहती थी एड्स का मरीज , किया ऐसा काम की पति के उड़ गए होश

पत्नी अपने पति को बनाना चाहती थी एड्स का मरीज , किया ऐसा काम की पति के उड़ गए होश
जोधपुर 15 अक्टूबर 2024 - राजस्थान के जोधपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को जानबूझकर उसे एड्स (HIV) संक्रमित करने की कोशिश की। महिला ने HIV संक्रमित होते हुए भी अपने पति के साथ बिना कंडोम के संबंध बनाए। वह उसे भी संक्रमित करना चाहती थी ताकि वह बदनाम न हो। इसकी जानकारी, जब पति को लगी तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद जाकर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल युवक की शादी जुलाई में हुई थी और शादी के बाद जब दंपति ने संबंध बनाए, तो पत्नी ने कंडोम का इस्तेमाल करने से मना कर दिया। जब कुछ समय बाद जब पति को कुछ शक हुआ तो उसने अपनी पत्नी की शादी से पहले की जिंदगी की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पति को पता चला कि उसकी पत्नी फरवरी 2023 से HIV संक्रमित है और उसका इलाज ART सेंटर में चल रहा है। इस खुलासे के बाद पति ने पत्नी के पुराने मंगेतर से संपर्क किया, जिसने बताया कि उसकी मंगनी भी इसी कारण से टूटी थी। इसके बाद पति ने पत्नी से ब्लड टेस्ट के बहाने जांच करवाई, जिसमें वह HIV पॉजिटिव मिली। 

पति ने भी अपनी जांच करवाई तो उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद उसने थाने में जाकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।