Back to News

सक्ती में शनिवार से गूंजेगी राधे-राधे की धुन , पं. श्री कृष्णा तिवारी कराएंगे कथा का रसपान

सक्ती में शनिवार से गूंजेगी राधे-राधे की धुन , पं. श्री कृष्णा तिवारी कराएंगे कथा का रसपान
सक्ती 02 जनवरी 2025 - मां महामाया की पावन नगरी सक्ती के राम सप्ताह चौक कसेर पारा सक्ती में दिनांक 04 जनवरी 2025 दिन शनिवार से 12 जनवरी 2025 दिन रविवार तक संगीत मय श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

इस संगीतमय श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पंडित श्री भोला शंकर तिवारी जी पावन के सानिध्य में कथा व्यास पं. श्री कृष्णा तिवारी जी (तागा वाले) अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराएंगे।

04 जनवरी से होने वाले इस श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर आयोजनकर्ताओं में काफी उत्साह है। इस आयोजन की लगभग सारी तैयारी पूरी हो चुकी है कुछ थोड़ा बहुत बाकी है वो कल तक पूरी हो जाएगी। इस कथा के आयोजन कर्ताओं ने सक्ती शहर सहित आस पास के सभी धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पँहुच कर कथा रसपान करने की अपील की है।

= कथा का समय दोपहर 02 बजे से राधे कृपा तक
= उत्सव स्थल राम सप्ताह चौक कसेर पारा सक्ती 

कार्यक्रम..

कलश यात्रा दिनांक 04/01/2025

कथा प्रारंभ गौकर्ण चरित्र 05/01/2025

शिव सती चरित्र दिनांक 06/01/2025

नरसिंह अवतार दिनांक 07/01/2025

श्री कृष्ण प्राकट्य दिनांक 08/01/2025

गोवर्धन पूजा 09/01/2025

रूखमणी विवाह10/01/2025

सुदामा चरित्र 11/01/2025

सहस्त्रधारा पूर्णाहुति 12/01/2025