Back to News

निर्माणाधीन फार्महाउस की छत ढही , कई मजदूर दबे , अब तक 05 शव बरामद , रेस्क्यू जारी

निर्माणाधीन फार्महाउस की छत ढही , कई मजदूर दबे , अब तक 05 शव बरामद , रेस्क्यू जारी
महू 23 अगस्त 2024 -  महू तहसील समीप ग्राम चोरल में शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिर गई। इसमें 4 से 5 मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। पहले जेसीबी नहीं पहुंचने से मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में जेसीबी मौके पर लाई गई। मजदूरों को मलबे से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी म‍िली है कि सभी मजदूर छत के नीचे ही सोए हुए थे। मौके पर मौजूद ग्रामीण एसपी हित‍िका वासल के अनुसार अब तक 5 मजदूरों के शव निकाल लिए गए हैं। मलबा हटाया जा रहा है। अभी मृतक मजदूर के नाम पवन, हरिओम, रमेश, गोपाल, राजा निवासी राऊ पता चले हैं।

मलबे के अंदर दबे मजदूरों की संख्‍या अधि‍क भी हो सकती है। यह भी जानकारी मिली है कि चोरल में इस फॉर्म हाउस में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर जिम्‍मेदार अधिकारियों पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूरों की जान जाने की आशंका है हालांकि पुलिस ने अभी किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है। बताया जाता है कि किसी ठेकेदार के जरिये ये मजदूर यहां लाए गए थे। बताया जाता है फॉर्म हाउस पर लोहे के एंगल पर छत डाली गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी मजदूरों की मौत हो चुकी है। छत अब भी मजदूरों पर पड़ी हुई है। छत दो- तीन दिन पहले भरी थी। ग्रामीण एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया है कि मलबे में करीब 6 से 7 मजदूर दबे पड़े हैं।