Back to News

पत्नी को बेहोश कर पति ने दोस्त से कराया रेप , VIDEO बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

पत्नी को बेहोश कर पति ने दोस्त से कराया रेप , VIDEO बनाकर करने लगा ब्लैकमेल
आगरा 21 नवम्बर 2024 - आगरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ही पत्नी की इज्जत का दुश्मन बन गया. पति ने अपनी का दोस्त से रेप कराया और फिर अश्लील वीडियो बनाई. इस वीडियो के सहारे आरोपी अपनी पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा।

अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर आरोपी पति पत्नी से पैसों की डिमांड कर रहा था. पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर किया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.  

पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर अपने दोस्त के सामने रेप के लिए परोस दिया. यह मामला आगरा जिले के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सीता नगर का है. पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पति ने अपने दोस्त से उसका रेप करवाया है. पुलिस को पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले रात के समय पति अपने दोस्त के साथ घर पर आया. इस मौके पर पति बाजार से खाना लेकर साथ आया था. पति ने आते ही वह खाना बेटे और पत्नी को खिला दिया. खाना खाने के बाद पत्नी जाकर सो गई, जिसके बाद उसके साथ रेप किया गया।

इस मामले में ACP हेमंत कुमार ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने दोस्त से रेप कराया है और अश्लील वीडियो भी बनाई है. इस वीडियो को वायरल की धमकी दी जा रही थी, इसके बदले उससे दो लाख रुपये की डिमांड की गई. मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।