Back to News

पड़ोस की महिलाओं के साथ दो बहुओं पर भी थी पिता की बुरी नजर , परेशान बेटों ने किया यह कांड

पड़ोस की महिलाओं के साथ दो बहुओं पर भी थी पिता की बुरी नजर , परेशान बेटों ने किया यह कांड
संभल 25 अक्टूबर 2024 - उत्तर प्रदेश के संभल जिले के करिया खेड़ा गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। दो बेटों ने अपने पिता रंजीत की हत्या कर दी। घटना तब हुई जब रंजीत ट्यूबवेल पर सो रहे थे। बेटों ने गोली मार कर उनकी हत्या की। पुलिस ने दोनों बेटों मनोज और राजू को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किया है।

पुलिस की पूछताछ में, बेटों ने बताया कि उनके पिता का व्यवहार सही नहीं था। वे महिलाओं पर बुरी नजर रखते थे और कुछ महिलाओं के साथ उनके अवैध संबंध थे। बेटों का कहना था कि उनके पिता की बुरी नजर उनकी पत्नियों पर भी थी। इसके अलावा, रंजीत शराब पीने और जुआ खेलने का भी आदी था। इन वजहों से, परिवार में काफी झगड़े होते थे और उनकी बदनामी हो रही थी।

पुलिस ने बताया कि घटना से 15 दिन पहले दोनों बेटों ने अपने पिता की हत्या की योजना बनाई थी। एक रात जब रंजीत ट्यूबवेल पर सोने गए, तो मनोज ने तमंचा लोड करके राजू को दिया और राजू ने पिता को गोली मार दी। शुरुआत में उन्होंने बताया कि उनके पिता की मौत सांप के काटने से हुई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की वजह से हत्या की पुष्टि हुई।