Back to News

08 और 10 साल की बेटियों को 06 महीने से हवस का शिकार बना रहा था कलयुगी बाप , FIR दर्ज होते ही हुआ फरार

08 और 10 साल की बेटियों को 06 महीने से हवस का शिकार बना रहा था कलयुगी बाप , FIR दर्ज होते ही हुआ फरार

मुंबई 16 मई 2025 - मुंबई की समता नगर थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता के खिलाफ पिछले छह महीनों से अपनी 10 और 8 साल की दो नाबालिग बेटियों का रेप करने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। आरोपी पिता मामला दर्ज होने के बाद से फरार है।

मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ BNS की धारा 65 ,65 (2),126 (2), 351 (2), 74,75 और पोक्सो की धारा 10 और 6 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समता नगर पुलिस ने बताया कि जब भी बच्चियों की मां काम पर जाती थी तो आरोपी पिता घर का दरवाजा बंद कर लेता था और दोनों लड़कियों का रेप करता था। शिकायत के अनुसार आरोपी नवंबर 2024 से लड़कियों के साथ रेप कर रहा था और धमकी देता था कि अगर उन्होंने किसी को कुछ भी बताया तो वह उन्हें और उनकी मां को मार डालेगा। दो लड़कियों ने अपने पिता के रेप की बातें अपनी मां को बताई, जिसके बाद उन्होंने नजदीकी समता नगर पुलिस स्टेशन में संपर्क किया और मामला दर्ज कराया।