Back to News

इंस्टाग्राम पर कपल ने शेयर किया सुहागरात का VIDEO , कमरे में बिखरे दिखे अंडरगारमेंट्स

इंस्टाग्राम पर कपल ने शेयर किया सुहागरात का VIDEO , कमरे में बिखरे दिखे अंडरगारमेंट्स
इंदौर 07 दिसम्बर 2024 - सोशल मीडिया के इस दौर में खुद को फेमस करने की चाहत में यूजर्स उटपटांग हरकते कर रहे हैं। वह हर वो कोशिश कर रहे हैं, जिससे उनके फॉलोवर्स बढ़ जाएं। कोई अपने अतरंग फोटो डाल रहा है, तो कोई अपनी पर्सनल बातों को दुनिया के सामने रख रहा है।अब तो अंकिता सिंह नाम की एक यूजर ने अपनी सुहागरात का वीडियो शेयर कर दिया। इसमें वह अपने पति के साथ बैड पर दिखी। इस वीडियो में वह रोमांस नहीं कर रहे हैं, बल्कि किसी और काम में व्यस्त हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं।

अंकिता सिंह को इंस्टाग्राम पर 11 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह अक्सर उनके लिए वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। वह अपने पति के साथ कॉमेडी वीडियो बनाती हैं। सुहागरात वाले वीडियो में भी वह पति के साथ हैं।

वीडियो की शुरूआत में दरवाजे से लेकर बैड तक दुल्हन के कपड़े जमीन पर पड़े हुए मिलते हैं। इसमें लहंगा से लेकर उनके अंडरगार्मेंट तक हैं। फिर कैमरा उनके बैड पर जाता है, जिसमें वह अपने पति के साथ हैं। सुहागरात में वाले दिन वह बैड पर रोमांस की जगह किसी और ही चीज में व्यस्त दिखती हैं।

आपके दिमाग में आ रहा होगा कि आखिर दोनों वीडियो में क्या कर रहे थे। बतादें कि दोनों बैठ कर शादी मिलने वाले लिफाफे खोल रहे थे। दोनों उसमें से पैसे निकालकर गिनकर यह डिस्कशन कर रहे थे कि आखिर उन्हें कितने रुपये मिले।

उनके इस वीडियो पर करीब 4 हजार से ज्यादा कमेंट आए हैं, जिसमें कई यूजर्स ने मजाकिया कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि वीडियो की शुरूआत अच्छी थी, लेकिन एंडिंग देखकर सारा मूड खराब हो गया। दूसरे ने लिखा कि सुहागरात वाले दिन ऐसा कौन करता है।