बिजनौर 27 अगस्त 2024 - थाना क्षेत्र के एक गांव में एक जीजा का घिनौना चेहरा सामने आया है। बर्थडे का बहाना बनाकर 16 वर्षीय साली को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। उसके बाद आरोपी ने अपने जीजा के साथ मिलकर पीड़िता का रेप कर दिया। मामला तीन अगस्त का है। किशोरी डरी हुई थी, क्योंकि आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी।
पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी धामपुर में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। इस दौरान 3 अगस्त को उसकी तहेरी बहन का पति 30 वर्षीय मयंक आर्य आ गया। उसने ट्यूशन में पढ़ रही बेटी से कहा कि उसका आज जन्मदिन है। वह उसको पार्टी देना चाहता है। इस दौरान उसके साथ उसका जीजा लवकुश भी मौजूद था।दोनों आरोपी किशोरी को कार में लेकर चल गए।
इस दौरान उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको पिला दिया। वह बेहोश हो गई। उसके बाद दोनों आरोपी उसको नहटौर लेकर गये, जहां इनके परिचित का मकान है। मयंक ने वहां बेटी के साथ रेप किया। उसको होश आया, तो गांव छोकर फरार हो गए। इस दौरान धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देंगे।
किशोरी आरोपियों की धमकी से डर गई और कुछ भी ना कह सकी। पांच अगस्त को फिर आरोपियों ने उसको बुलाया। इस बार वह धामपुरल में आरएसएम कॉलेज के पास बने एक मकान में बेटी को लेकर गए। उन्होंने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी बार-बार बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। वह उसको अपने पास बुला रहा था, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। वह इनकी हरकतों से परेशान हो गई, तो उसने 24 अगस्त को सारी बात परिवार वालों को बता दी। पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
कोतवाल किशन अवतार ने कहा कि पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मयंक आर्य व लवकुश पर आरोप लगाए हैं। दोनों की तलाश की जा रही है।