Back to News

घर मे घुस कर आरोपी कर रहा था रेप की कोशिश , ऐसे बचाई नाबालिग ने अपनी इज्जत

घर मे घुस कर आरोपी कर रहा था रेप की कोशिश , ऐसे बचाई नाबालिग ने अपनी इज्जत

बरेली 28 जनवरी 2025 - बरेली जिले के सिरौली में एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की एक हैवान का शिकार होने से बाल- बाल बची. लड़की की चीखें सुनकर परिवार वाले दौड़े और उसके साथ रेप के कोशिश करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा। पहले आरोपी को पकड़ कर पहले उसकी जमकर पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

मीरगंज सर्कल अधिकारी अंजनी कुमार तिवारी ने कहा कि नाबालिग लड़की रविवार को सिरौली शहर में अपने घर पर भैंस को पानी पिला रही थी, तभी आरोपी घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की. जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसे जमीन पर पटक दिया. अधिकारी ने बताया कि शोर सुनकर परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी की पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया।