जहानाबाद 21 नवम्बर 2024 - शहर के व्यस्ततम इलाके से बुधवार को सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक होटल से 8 युवक और 7 युवतियों को आपत्ति जनक हालत में हिरासत में लिया है. मामला नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन इलाके के मधुबन होटल का है. जहां होटल के अलग अलग कमरे में सभी युवक -युवतियां आपत्तिजनक स्थिति पकड़े गए हैं. कार्रवाई के दौरान होटल के पास भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ को तितर बितर करने में पुलिस के पसीने छूट गए।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने मधुबन होटल और अतिथि रेस्ट हाउस में हमेशा लड़का-लड़की आते रहते हैं. यहां देह व्यापार का धंधा होता है. जिसके आधार पर छापेमारी की गई. छापेमारी को इस तरह गुप्त रखा गया था कि होटल के अंदर कमरे में मौजूद युवक-युवतियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. हालांकि इस दौरान होटल संचालक और उसके स्टाफ मौके से फरार हो गए।
इस मामले को लेकर SDOP राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. पकड़े गए युवतियां अपने मर्जी से गए थे या फिर जबरन दे व्यापार कराया जा रहा था. होटल से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामदगी की गई है. फिलहाल दोनों होटल को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।