Back to News

प्रेमी जोड़े की पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

प्रेमी जोड़े की पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

राजगढ़ 02 मई 2025 - मध्यप्रदेश के राजगढ़ से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव साड़ी के फंदे पर पेड़ पर लटके मिले। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी है। घटना भोजपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, गांव के रहने वाले एक सख्स शौच के लिए खेत गया हुआ था तो देखा कि एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद वो गांव वालों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पेड़ से उतारा और पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई।

फिल हाल प्रेमी जोड़े ने किस वजह से आत्महत्या की है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले को गंभीरता में लेकर जांच शुरू कर दी है।