नई दिल्ली 01 नवम्बर 2024 - भाजपा के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के नगरोटा के विधायक देवेंद्र सिंह राणा का गुरुवार देर रात फरीदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह के छोटे भाई देवेंद्र सिंह राणा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के टिकट पर जीत हासिल की थी।
हाल ही में हुए चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर 30, 472 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर नगरोटा सीट बरकरार रखी। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी NC के जोगिंदर सिंह को 17,641 मत मिले। राणा ने 2024 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे अधिक अंतर से जीत हासिल की थी।