Back to News

सक्ती - अमन गर्ग की गिरफ्तारी का साईड इफेक्ट , सभी सटोरिये मोबाईल बंद कर हुए अंडरग्राउंड

सक्ती - अमन गर्ग की गिरफ्तारी का साईड इफेक्ट , सभी सटोरिये मोबाईल बंद कर हुए अंडरग्राउंड

सक्ती 26 मार्च 2025 - सटोरिया अमन गर्ग की गिरफ्तारी का साईड इफेक्ट सक्ती शहर कर सभी सटोरियों में देखने को मिल रहा है। सटोरिये अमन गर्ग की गिरफ्तारी की जानकारी जैसे ही मीडिया में आई वैसे ही सक्ती शहर के सभी सटोरियों का मोबाईल एक-एक करके स्विच ऑफ हो गया और वर्तमान में सक्ती शहर में एक भी सटोरिये देखने को नही मिल रहे है।

अब आलम यह है कि सक्ती शहर में चिराग लेकर ठुंढने से सटोरिये तो एक तरफ सटोरिया नाम का "स" भी नही मिल रहा है। सक्ती पुलिस की एक कार्यवाही से जब सटोरियों में इतना हड़कंप मच सकता है तो जरा सोच कर देखे की अगर इसी तरह रोज कार्यवाही हो तो क्या सटोरिये सक्ती में टिक पाएंगे।

आज रात सक्ती के श्रीलंका रिटर्न सटोरिये की Exclusive खबर पढ़ने के लिए हमारे ग्रुप से जुड़े..