सक्ती 04 फरवरी 2025 - मतदान की तारीख जैसे- जैसे नजदीक आते जा रही है वैसे-वैसे श्याम के चाहने वालो का जुनून बढ़ते ही जा रहा है। गजमाला और पुष्पवर्षा से स्वागत करना तो ठीक था लेकिन आज सक्ती के सुसायटी चौक में कुछ ऐसा हुआ कि जिसने देखा वो देखते ही रह गया।
दरअसल मंगलवार को निर्दलीय प्रत्यासी श्याम सुंदर अग्रवाल का सक्ती के वार्ड क्रमांक 04 में जनसंपर्क था, लोग जगह-जगह अपने चहेते नेता श्याम सुंदर अग्रवाल का अपने-अपने अंदाज से स्वागत कर रहे थे इसी दौरान वार्ड से एक जुनूनी समर्थक अचानक सामने आया और कोई कुछ समझ पाता उससे पहले युवकनेब्लेड से अंगूठे को काट कर अपने खून से श्याम सुंदर अग्रवाल का खून से तिलक कर दिया। युवक के इस जुनूनी हरकत से कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया लेकिन थोड़ी ही देर में श्यामू भईया जिंदाबाद ,, श्यामू चाचा जिंदाबाद के नारों से आसमान गूंज उठा। युवक का नाम सचिन बताया जा रहा है।
यँहा बताना लाजमी है कि अपने नेता का खून से तिलक करने का पूरे देश मे पहला मामला सन 1988 के विधानसभा उप चुनाव में देखने को मिला था। इस उप चुनाव में खरसिया विधानसभा से अर्जुन सिंह और स्व. दिलीप सिंह जूदेव चुनाव लड़ रहे थे। अर्जुन सिंह कांग्रेस से थे स्व.दिलीप सिंह जूदेव भाजपा से थे हालांकि इस चुनाव में स्व. दिलीप सिंह जूदेव को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन साल 1988 का यह विधानसभा चुनाव एक इतिहास लिख गया।
साल 1988 का ये वही चुनाव था जिसमे पहली बार जय जूदेव का नारा लगा था और स्व. दिलीप सिंह जूदेव का लोग अपने लहू से तिलक करते थे। आज के इस वाकये ने उसी उप चुनाव की याद ताजा कर दी।