Back to News

सक्ती - दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने नर्मदा जयंती की दी शुभकामनाएं , कही यह बड़ी बात,,

सक्ती - दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने नर्मदा जयंती की दी शुभकामनाएं , कही यह बड़ी बात,,

सक्ती 04 फरवरी 2025 - बाराद्वार के भाजपा नेता दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा"  ने 04 फरवरी को नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि मां नर्मदा का आशीर्वाद समस्त जीवों के कल्याण के लिए है। 

दिनेश शर्मा ने आगे कहा कि नर्मदा नदी केवल जलधारा नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और समृद्धि की प्रतीक है। मां नर्मदा की निर्मल धारा जीवन दायिनी है और हमें जल संरक्षण का संदेश देती है। इस पावन पर्व पर हम सभी संकल्प लें कि जल संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा के लिए सतत प्रयास करेंगे।