Back to News

सक्ती - बजट 2025 पर दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने दी प्रतिक्रिया , कही यह बड़ी बात ,,

सक्ती - बजट 2025 पर दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने दी प्रतिक्रिया , कही यह बड़ी बात ,,

सक्ती 01 फरवरी 2025 - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केन्द्रीय बजट 2025 -26 पेश किया। इस बजट का आम आदमी से लेकर कार्पोरेट सेक्टर तक को बेसब्री से इंतजार था। इस बजट में केन्द्र सरकार ने महंगाई, टैक्स और मिडिल क्लास को लेकर अहम घोषणाएं की। बजट ने खास कर मध्यमवर्गीय परिवार को प्रभावित किया है साथ ही महिलाओं और युवाओं को विषेष सौगात दी है।

इस बजट पर प्रक्रिया देते हुए बाराद्वार के भाजपा नेता दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि इनकम टैक्स में 12 लाख रूपए तक के छूट की कोई कल्पना नहीं कर सकता था जिसे भाजपा सरकार ने कर दिखाया है। इस के लिए दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वितमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। उन्होंने इस बजट को युवा भारत के सपनों को साकार करने वाला बजट बताया है।

भाजपा नेता दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने प्रस्तुत बजट के संदर्भ में कहा कि बजट में रोजगार के सभी क्षेत्रों को हर प्रकार से प्राथमिकता दिया गया है। यह बजट मध्यमवर्ग की वित्तीय खुषहाली बढ़ाने में मददगार साबित होगी। दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है, राज्यों के इंफ्रा पर ध्यान देने का जो प्रावधान किया गया है, माध्यम वर्ग को राहत देते हुए टैक्स की रिबेट में छूट देने का कार्य स्वागत योग्य है। यह बजट न केवल भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा बल्कि देश को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।