सक्ती 24 अप्रैल 2025 - जिला पंचायत सक्ती के सभापति व भाजपा नेता आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने छत्तीसगढ़ के पंचायत जन प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सभापति आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि पंचायत बुनियादी स्तर पर हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली की नींव है। छत्तीसगढ़ में पंचायती राज संस्थाओं ने जमीनी स्तर पर अपनी नेतृत्व क्षमता और विकास कार्यों में भागीदारी को साबित किया है।आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं जितनी सशक्त होंगी, लोकतंत्र भी उतना ही मजबूत होगा।