Back to News

सक्ती - सटोरियों का आया त्यौहार , कालू और भालू दांव लगवाने को हो जाओ तैयार

सक्ती - सटोरियों का आया त्यौहार , कालू और भालू दांव लगवाने को हो जाओ तैयार

सक्ती 17 फरवरी 2025 - इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL सीजन 18 की तारीखों का एलान हो चुका है। IPL 2025 की शुरुआत अगले महीने 22 मार्च से हो रही है। IPL का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर उतरेगी। 65 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को 13 अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाएगा।

IPL 2025 का मैच बेशक देश के अलग - अलग राज्यो के स्टेडियम में खेला जाएगा लेकिन हर मैच और हर चौके-छक्के पर दांव सक्ती राम मंदिर के पास ही लगेगा और इसके लिए तैयारी भी शुरू हो चुकी है। ब्रम्हानंद की माने तो सक्ती का युवा वनामी सटोरिया अभी से लेनदेन के लिए बेनामी बैंक एकाउंट और फर्जी सिम कार्ड की तलाश में जुट गया है।