Back to News

सक्ती - पुलिस की पँहुच से दूर IPL में तगड़ा दांव लगवा रहा है आदर्श सटोरिया , पुलिस को दे रहा है चैलेंज

सक्ती - पुलिस की पँहुच से दूर IPL में तगड़ा दांव लगवा रहा है आदर्श सटोरिया , पुलिस को दे रहा है चैलेंज

सक्ती 29 मार्च 2024 - सक्ती पुलिस की लगातार कार्यवाही से शहर के सभी सटोरियों की बैंड बजी हुई है लेकिन एक सटोरिया ऐसा भी है जिसने पुलिस की ही बैंड बजा रखा है और वो है सटोरिया आदर्श जिसने कड़ी कार्यवाही के बीच भी खुलेआम IPL में सट्टा खिलवा रहा है।

पुलिस के लिए चुनौती बन चुके आदर्श सटोरिये की जल्द गिरफ्तारी के लिए पहले पकड़े जा चुके सटोरिये दुआ मांग रहे है लेकिन आदर्श है कि पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी हाथ नही आ रहा है। पुलिस को ठेंगा दिखा रहा आदर्श सटोरिया अब यह भी कहने से बाज नही आ रहा है कि उसे पकड़ना सक्ती पुलिस के बस की बात नही है।

बता दे कि आदर्श श्रीलंका से इतना हाईटेक सटोरिया बन कर आया है कि जब तक पुलिस उसके वाईफाई के IP एड्रेस को सर्विलांस पर डाल कर ट्रेक नही करेगी तब तक उसका लोकेशन पता ही नही चलेगा। IPL से पहले उसका ठिकाना हटरी चौक के पास था लेकिन IPL शुरू होते ही वो ठिकाना बदल बदल कर दांव लगवा रहा है। अगर सक्ती पुलिस आदर्श को गिरफ्तार कर लेती है तो सक्ती में काफी हद तक ऑनलाइन सट्टे में रोक लग सकती है।