Back to News

सक्ती - प्रधान आरक्षक अश्वनी जायसवाल सस्पेंड , SP अंकिता शर्मा ने जारी किया आदेश

सक्ती - प्रधान आरक्षक अश्वनी जायसवाल सस्पेंड , SP अंकिता शर्मा ने जारी किया आदेश
सक्ती 19 सितंबर 2024 - सक्ती SP अंकिता शर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। 19 सितंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया है कि मालखरौदा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 40 अश्वनी जायसवाल द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियो मे संलग्न व्यक्तियो को अपने व्यक्तिगत स्वार्थ की पूर्ति के उद्देश्य से संरक्षण दिये जाने की निरंतर शिकायत प्राप्त हो रही थी।

पूर्व मे भी प्रधान आरक्षक अश्वनी जायसवाल के विरुद्ध इस प्रकार की शिकायते प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधान आरक्षक अश्वनी जायसवाल का आचरण संदिग्ध एवं अपने पदीय गरिमा के विपरीत है। 

दिनांक 18 सितंबर 2024 को प्राप्त शिकायत के आधार पर प्रधान आरक्षक क्रमांक 40 अश्वनी जायसवाल थाना मालखरौदा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र सक्ती सम्बद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में उक्त प्रधान आरक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।