Back to News

सक्ती - आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरी पिकअप हादसे का शिकार , 15 कार्यकर्ता घायल

सक्ती - आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरी पिकअप हादसे का शिकार , 15 कार्यकर्ता घायल
सक्ती 08 सितंबर 2024 -  हड़ताल में शामिल होने आ रही महिला प्रदर्शनकारियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में कई महिलाएं घायल है वही कई महिलाओं की हालत गंभीर बतायी जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। सक्ती जिले में भी प्रदर्शन हो रहा है। उसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं सभास्थल में आ रही थी।

सक्ती जिले के हसौद के गैस एजेंसी के करीब जैसे ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की गाड़ी पहुंची, वो अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे वक्त गाड़ी में 18 महिलाएं सवार थी। इन महिलाओं में से 15 हादसे में घायल हो गयी, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वो अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल कर रही है। तय कार्यक्रम के मुताबिक जिला मुख्यालयों में आज प्रदर्शन किया जाना है, जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपनै वाले थे, लेकिन प्रदर्शनस्थल में पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।

घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक स्थानीय लोगों ने महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया था। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।