Back to News

सक्ती - प्रेस के बिना स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना करना सम्भव ही नही - दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा'

सक्ती - प्रेस के बिना स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना करना सम्भव ही नही - दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा'
रायपुर 16 नवंबर 2024 - बाराद्वार के भाजपा नेता दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर के अवसर पर मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है।
 
दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि निष्पक्ष प्रेस और निर्भीक पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। मीडिया नागरिकों को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत कर देशहित व लोकहित के प्रति जागरूक करता  है। भारतीय प्रेस दिवस भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस के महत्व और योगदान को याद करने का दिन है।  

दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने आगे कहा कि हम सभी लोग साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि  मीडिया हमारे लोकतंत्र में अपनी भूमिका का सम्यक निर्वहन करते हुए देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।