Back to News

सक्ती - दिनेश और आयुष शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने प्रदेशवासियों को दी देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं

सक्ती - दिनेश और आयुष शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने प्रदेशवासियों को दी देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं
सक्ती 12 नवम्बर 2024 - बाराद्वार के भाजपा नेता दिनेश शर्मा और विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

दिनेश और आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागृत होते हैं। हिन्दुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। 

दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने बताया कि छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व  बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह भी संपन्न किया जाता है। इस शुभ अवसर पर दिनेश और आयुष शर्मा ने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सभी का जीवन मंगलमय हो।