Back to News

सक्ती - सिरफिरे आशिक ने युवती पर किया ब्लेड से हमला , युवती से करता था एक तरफा प्यार

सक्ती - सिरफिरे आशिक ने युवती पर किया ब्लेड से हमला , युवती से करता था एक तरफा प्यार
सक्ती 03 अक्टूबर 2024 - SP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 01 अक्टूबर 2024 को युवती मालखरौदा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की 02 वर्ष पूर्व अपने बड़े पापा के लड़की की शादी में ग्राम बड़े रबेली गई थी जहां आरोपी से जान पहचान हुआ था और एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। युवक शादी के लिए दबाव डाल रहा था जिसे युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया।

शादी से मना करने पर नाराज होकर 01 अक्टूबर 2024 की दोपहर 02 बजे आरोपी सुखबीर सिदार उसके घर आया और अंदर घुस कर गाली गलौच करते हुए ब्लेड से गले में जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पास में बैठे उसके भाई को भी चोट आया है की युवती की रिपोर्ट पर मालखरौदा थाने में अपराध क्रमांक 281/ 2024 BNS की धारा 296, 351 (2), 115 (2), 333, 118 (1), BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
                 
जिसके बाद आरोपी सुखबीर सिदार पिता फैलसिंह सिदार उम्र 22 साल ग्राम कांदानारा थाना सक्ती की गिरफ्तारी के लिए उसके निवास स्थान टीम भेजा गया जहा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी को आज दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।