सक्ती 13 नवंबर 2024 - SP ने अंकिता शर्मा ने एक आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। SP अंकिता शर्मा ने ये कार्रवाई की है। दरअसल संजीव राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वे आमलोगों से मारपीट करते दिख रहे हैं।
आरक्षक क्रमांक 134 संजीव राठौर सक्ती जिले के बाराद्वार थाना में पदस्थ हैं। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो एसपी के पास पहुंचा, तो उन्होंने जांच के आदेश दिये। जांच में आरक्षक के खिलाफ मारपीट का आरोप सही पाया गया, जिसके बाद आरक्षक क्रमांक 134 संजीव राठौर के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।