Back to News

सक्ती - 235 नग नशीली कफ सिरप के साथ अमित कुमार गिरफ्तार , सक्ती पुलिस की कार्यवाही

सक्ती - 235 नग नशीली कफ सिरप के साथ अमित कुमार गिरफ्तार , सक्ती पुलिस की कार्यवाही
सक्ती 13 सितंबर 2024 - सक्ती कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर तीसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 12 सितंबर 2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम रगजा के चूना भटठी के पास एक ब्यक्ति भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप स्कुटी में रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर एक ब्यक्ति एक्टीवा क्रमांक CG 13 V 4264 के पास खडा था।

उक्त युवक से नाम पता पुछने पर अपना नाम अमित कुमार सारथी पिता रामप्रसाद सारथी उम्र 32 वर्ष ग्राम परसापाली थाना खरसिया का रहने वाला बताया। युवक की तलाशी लेने पर स्कूटी के बीच में कार्टुन में रखा 235 नग ONEREX Cough Syrup प्रत्येक मे 100 -100 ML कुल किमत 39 हजार 09 सौ 50 पचास रूपये आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया।

आरोपी अमित कुमार सारथी पिता रामप्रसाद सारथी उम्र 32 वर्ष निवासी परसापाली थाना खरसिया को धारा 21 (C) NDPS ACT के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में सक्ती TI बृजेश तिवारी तथा साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह नेतृत्व मे उप निरीक्षक जी एस राजपूत , ASI अन्थोनी एक्का , प्रधान आरक्षक उमेश साहू , प्रेमनारायण राठौर , आरक्षक जोगेश राठौर , राकेश राठौर , फारुख खान , अलेक्स मिंज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।