जबलपुर 07 सितंबर 2024 - जबलपुर में शनिवार सुबह रेल हादसा हो गया। इंदौर से जबलपुर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने वाली थी। ट्रेन जब प्लेटफॉर्म से करीब 200 मीटर दूर थी, तब हादसा हुआ।
इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ओवरनाइट लगभग 5:30 बजे प्लेटफॉर्म 6 पर आनी थी। जैसे ही इंजन को प्लेटफॉर्म 6 के पॉइंट से मोड गया, तभी इंजन के पीछे लगा SLR और A/C कोच के पहिए पटरी से उतर गए। इस दौरान A/C कोच में कई यात्रियों का लगेज गिर गया।
ट्रेन की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिस वजह से किसी को चोट नहीं आई। अधिकांश यात्री दरवाजे के पास ट्रेन से उतरने के लिए आ गए थे।