Back to News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा कल , देखे पूरा शेड्यूल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा कल , देखे पूरा शेड्यूल

रायपुर 23 मार्च 2025 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे में राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को प्रातः 10.35 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगी और सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रातः 11.15 बजे से छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी।

कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित विधानसभा के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।