Back to News

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल हुआ सस्ता , बजट में घटाया गया पेट्रोल में लगने वाला वैट टैक्स

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल हुआ सस्ता , बजट में घटाया गया पेट्रोल में लगने वाला वैट टैक्स

रायपुर 03 मार्च 2025 - आज छत्तीसगढ़ के लिए एक अहम दिन है, क्योंकि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का दूसरा और प्रदेश का 25वां बजट विधानसभा में पेश किया। साल 2025 के इस बजट में वित्तमंत्री चौधरी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सौगाते दी है। जिससे राज्य की जनता को राहत और समृद्धि की उम्मीद है।

2025 के इस बजट में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश वासियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल में वैट में कटौती की है। साय सरकार के बजट 2025 में यह निर्णय लिया गया है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि पेट्रोल वेट में एक रुपए की कमी की जाएगी। पेट्रोल वेट घटाए जाने के ​बाद राज्य के लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। इससे ईंधन के दामों में कमी आएगी।