ग्वालियर 25 नवम्बर 2024 - ग्वालियर की लोकायुक्त टीम ने भितरवार में एक पटवारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी भितरवार तहसील के गोधारी लुहारी हल्के पर पदस्थ है। आरोपी पटवारी को भितरवार में वार्ड क्रमांक 8 में गुरुद्वारे की दुकानों में अपने आफिस से ही पकड़ा गया है। पटवारी का नाम उमाशंकर आदिवासी बताया जा रहा है। लोकायुक्त की टीम निरीक्षक कविंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई कर रही है।
25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी उमाशंकर गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही