Back to News

अब OYO में प्रेमी जोड़े नही मना सकते है रंगरेलियां , कंपनी ने बदले चेक इन के नियम

अब OYO में प्रेमी जोड़े नही मना सकते है रंगरेलियां , कंपनी ने बदले चेक इन के नियम

नई दिल्ली 06 जनवरी 2025 - यात्रा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी OYO ने मेरठ से शुरुआत करते हुए भागीदार होटलों के लिए एक नयी ‘चेक-इन’ नीति लागू की है। इसके अनुसार, अविवाहित जोड़ों का अब ‘चेक-इन’ की अनुमति नहीं दी जाएगी। यानी सिर्फ पति-पत्नी ही होटल में कमरा ले सकेंगे। 

संशोधित नीति के तहत, सभी जोड़ों को ‘चेक-इन’ के समय अपने रिश्ते का वैध प्रमाण देने के लिए कहा जाएगा। इसमें ऑनलाइन की गई बुकिंग भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘OYO पहले भी विशेष रूप से मेरठ में सामाजिक समूहों से इस मुद्दे को हल करने के लिए प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा, कुछ दूसरे शहरों के निवासियों ने भी अविवाहित जोड़ों को OYO होटलों में चेक-इन करने की अनुमति न देने की मांग की है।’’ 

OYO उत्तर भारत के क्षेत्र प्रमुख पावस शर्मा ने PTI -भाषा को बताया, ‘‘OYO सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य प्रथाओं को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही हम इन बाजारों में कानून प्रवर्तन और नागरिक समाज समूहों की बात सुनने और उनके साथ काम करने की अपनी जिम्मेदारी को भी पहचानते हैं।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी समय-समय पर इस नीति और इसके प्रभाव की समीक्षा करती रहेगी।