Back to News

भारत मे HMPV वायरस की जबरजस्त एंट्री , अब तक इतने संक्रमितों की पुष्टि

भारत मे HMPV वायरस की जबरजस्त एंट्री , अब तक इतने संक्रमितों की पुष्टि

नई दिल्ली 07 जनवरी 2025 - चीन में कोहराम मचा रहा HMPV यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के मामले भारत में भी लगातार बढ़ रहे हैं। बेंगलुरु और गुजरात के बाद अब HMPV वायरस की महाराष्ट्र में भी एंट्री हो गई है। नागपुर में दो बच्चों की HMPV टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

निजी अस्पताल में 7 साल के बच्चे और 14 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इन दोनों बच्चों को खांसी और बुखार था। इन दो नये केस के साथ ही देश में अब तक इस वायरस के 7 लोग मरीज मिल चुके हैं।