Back to News

छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल - 49 तहसीलदार , 51 नायब तहसीलदार और 28 राजस्व निरीक्षकों के तबादले

छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल - 49 तहसीलदार , 51 नायब तहसीलदार और 28 राजस्व निरीक्षकों के तबादले
रायपुर 13 सितंबर 2024 - एक तरफ जहां प्रदेश में CM के साथ एसपी और कलेक्टर कान्फ्रेंस चल रही है। वहीं आज एसपी कलेक्टर्स की कॉन्फ्रेंस समाप्त होते ही बड़ प्रशासनिक फेर बदल किया गया है, जिसमें 49 तहसीलदार 51 नायब तहसीलदार और 28 राजस्व निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं।

इतनी बड़ी संख्या में राजस्व अधिकारियों के तबादले को प्रशासनिक कसावट के रूप में देखा जा सकता है। CM साय ने लोगों के काम को वरीयता देने का SP - कलेक्टर कान्फ्रेंस में निर्देश दिया था। इस प्रशासनिक फेरबदल को इसका ही परिणाम देखा जा रहा है।