बुलंदशहर 03 जनवरी 2025 - यूपी के बुलंदशहर में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे ले जीवन भर साथ निभाने के वायदे करने वाली अंजू ही अपने पति की कातिल बन गई, और अपनी हवस को मिटने के लिए प्रेमी नेमपाल और उसके साथी शाहिद के साथ पति की हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने पतिहंता को उसके प्रेमी और साथी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बुलंदशहर जनपद के ईलना निवासी विनोद पुत्र यतिपाल का विवाह अंजू के साथ हुआ था, लेकिन पत्नी की हवस ने उसे पति का हत्यारिन बना दिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि विनोद की पत्नी और नेमपाल के बीच अवैध संबंध थे जिनकी भनक जैसे ही विनोद को लगी तो अंजू ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिल कर पति के कत्ल की साजिश रच डाली।
साजिश के तहत 29.12.24 की रात विनोद को नेमपाल और शाहिद ने पहले शराब पिलाई फिर मफलर से गला घोंटकर मौत के घाट उतार डाला, वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गए थे। पुत्र धनसिंह निवासी ग्राम ईलना ने विनोद की पत्नी और उसके प्रेमी पर शक जताते हुए थाना कोतवाली नगर पर धारा 103 (1),61(2), 238 BNS दर्ज कराया था।
अन्जू को स्याना अड्डे पर शिकारपुर रोड से तथा अभियुक्त नेमपाल व शाहिद को ज्ञानलोक कॉलोनी में अभियुक्त शाहिद के घर से गिरफ्तार किया गया।