Back to News

कलयुगी पिता 06 साल की बेटी के साथ करता था गंदा काम , एक दिन पत्नी ने पकड़ा तब,,

कलयुगी पिता 06 साल की बेटी के साथ करता था गंदा काम , एक दिन पत्नी ने पकड़ा तब,,
नूंह 28 नवम्बर 2024 - हरियाणा के नूंह में शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति पर नाबालिग बेटी के साथ रेप का आरोप लगा है. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया. उसकी तलाश की जा रही है।

न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह घटना नूंह की है. यहां एक महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत में कहा गया कि एक व्यक्ति ने अपनी छह साल की बेटी के साथ कई बार रेप किया. पुलिस ने कहा कि आरोपी को जब उसकी पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया तो वह घर से भाग गया. महिला ने इस मामले की शिकायत 22 नवंबर को दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोपी की पत्नी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक रिश्तेदार के यहां से घर लौटने पर उसने कमरे में बेटी के रोने की आवाज सुनी।

जब महिला आवाज सुनकर कमरे में दाखिल हुई तो उसने देखा कि उसका पति बेटी के साथ शर्मनाक हरकत कर रहा था. महिला ने शिकायत में कहा है कि मेरी बेटी ने बताया है कि उसका पिता लंबे समय से इस तरह की घिनौनी हरकत कर रहा था. घटना के बाद उसका पति तुरंत मौके से भाग गया. इसके बाद जब पूरा मामला सामने आया तो कुछ रिश्तेदारों ने पुलिस से शिकायत दर्ज न करने का दबाव बनाया था. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है।