Back to News

कलयुगी पिता ने एक-एक कर तीन सगी बेटियों को बनाया हवस का शिकार , 04 बार कराया एबॉर्शन

कलयुगी पिता ने एक-एक कर तीन सगी बेटियों को बनाया हवस का शिकार , 04 बार कराया एबॉर्शन

नालासोपारा 28 फरवरी 2025 - महाराष्ट्र पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी तीन बेटियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़कियों ने नालासोपारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी पिता पर रंगदारी, फायरिंग और हत्या जैसे गंभीर अपराधों के भी आरोप हैं। नालासोपारा पुलिस ने लड़कियों के बयान दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

लड़कियों का 56 वर्षीय पिता एक कुख्यात अपराधी है। उसकी चार बेटियां हैं और वह कोंकण में अपने गांव में रहने के दौरान इन लड़कियों के साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक लड़की का चार बार गर्भपात कराया गया था। तीनों बेटियों में सबसे बड़ी बेटी 21 साल की है और बाकी दो बहने नाबालिग हैं। इस संबंध में सबसे बड़ी बेटी ने FIR दर्ज कराई है। जोन 3 के पुलिस उपायुक्त जयंत बजबले ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि उसने तीन लड़कियों का यौन शोषण किया है।