Back to News

जांजगीर चाम्पा - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार की मौत , आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

जांजगीर चाम्पा - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार की मौत , आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

जांजगीर चाम्पा 03 अप्रैल 2025 - इस वक्त तहसील मुख्यालय चाम्पा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा चाम्पा- हथनेवरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक का नाम कमरीद निवासी रामसागर कश्यप (30 वर्ष) बताया जा रहा है।

बिना सूचना दिए शव को उठाकर ले जाने से आक्रोशित होकर परिजनों ने कोसमन्दा -कमरीद मार्ग पर चक्काजाम कर दिए। यह चक्काजाम लगभग दो घंटे से जारी है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक चक्काजाम समाप्त नहीं हुआ था। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

ब्रम्हानंद आज रात करेगा सटोरिया पार्षद के आकाओं के नाम का खुलासा..